SANJU SAMSON ने चेन्नई की डूबती नया को बचाया ! अपने 115 रनों की ताबड़तोड़ बैटिंग से,

Sanju Samson ने चेन्नई की डूबती नया को बचाया, अपने 115 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ बैटिंग से | TATA IPL के 19 वां सीज़न के 18 वा मैच जो चेन्नई सुपर किंग और दिल्ली कैपिटल के बीच 11 अप्रैल 2026 को खेला जा रहा था। दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का फैसला किया और चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने चुनौती दिया। चेन्नई की ओर से ओपनिंग बैटिंग करने आए संजू सैमसन ओर ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ने पावर प्ले में 38 बॉल पर नाबाद 62 रनों की पार्टनरशिप की जिसमें संजू नाबाद 20 बॉल पर 46 रनों पर और ऋतुराज गायकवाड़ 18 बॉल में नाबाद 15 रनों पर, पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली की ओर से 7 वे ओवर बोलिंग करने के लिए दिल्ली के कैप्टन Axar patel बोलिंग करने के लिए आए ओर अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर चेन्नई के कैप्टन को आउट कर दिया , ओर दोनों की पार्टनरशिप को बड़ा बनाने से रोक दिया।

दिल्ली कैपिटल को यह अंदाजा ही नहीं था कि अब जो बेस्टमैन आने वाला है वह भी बहुत ताबड़तोड़ बैटिंग कर सकता है| चेन्नई की ओर से तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आया आयुष म्हात्रे जो अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ बैटिंग करते हुए संजू सैमसन का साथ देते हुए अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और दोनों ने 68 बॉल पर 113 रनों का बेहतरीन पार्टनरशिप किया, आयुष म्हात्रे ने नाबाद 37 बॉल पर 59 रनों और संजू सैमसन 51 बॉल पर 98 रनों पर नाबाद, चेन्नई ने 17 ओवर में 175 रन बना लिया था लेकिन चेन्नई के टीमों को ओर अधिक रनों की जरूरत है बड़े स्कोर खड़ा करने लिए चेन्नई की टिम मेनेजमेंट ने यह निर्णय लिया कि आयुष म्हात्रे को रिटायर्ड आउट कर अगला खिलाड़ी को भेजा जिससे चेन्नई एक विशाल सा स्कोर खड़ा कर पाए। शिवम दुबे के आने के चेन्नई के टीमों ने टोटल स्कोर 20 ओवरों में 212 रन बनाए जिसमे से संजू सैमसन नाबाद 56 बॉल पर 115 रन बनाए और शिवम दुबे नाबाद 10 बॉल पर 20 रन बनाए। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल के सामने 212 रनों का टार्गेट रख दिया |

दिल्ली कैपिटल 212 रनों की चेस करने उतरी KL Rahul और Pathum Nissanka दोनों ने ओपनिंग करते हुए 30 बॉल में 61 रनों की पार्टनरशिप किया Pathum Nissanka ने 22 बॉल पर 41 रन और KL Rahul मात्र 10 बॉल में 18 रन बनाया, चेन्नई के बॉलर khaleel Ahmad ने दिल्ली कैपिटल के ओपनर बल्लेबाज KL Rahul को आउट कर चेन्नई ने राहत की सास ली | दिल्ली कैपिटल को एक बड़ा झटका लगा, तीसरे नंबर पर पर बैटिंग करने उतरते है Sameer Rizvi ने भी 9 बॉल पर 6 रन बना कर आउट हो गई Sameer Rizvi के आउट होते ही दिल्ली के कैप्टन कमान संभालने के लिए आए लेकिन वह भी चेन्नई के बॉलरों के सामने टिक नहीं पाया। दिल्ली कैपिटल चेन्नई के 212 रनों की टार्गेट को चेस करने में दिल्ली के बल्लेबाज पार्टनरशिप नहीं बना पा रहे थे। दिल्ली के कैप्टन के आउट होने के Devid Millar बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए 14 बॉल पर 17 रन बना कर वह भी आउट हो गया , दिल्ली के अगले बल्लेबाज Tristan stubbs के बैटिंग देखकर दिल्ली की टिम को लग रहा था कि अब दिल्ली कैपिटल जीत सकती है, लेकिन चेन्नई के बॉलर्सो ने यह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया 30 बॉल पर 60 रन बना कर आउट हो गया। Tristan stubbs के आउट होने से चेन्नई का जीत तय हो गया।

चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल को ऑल आउट कर 23 रनों से अपना पहला शानदार जीत हासिल किया।

Leave a Comment